फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी की कार्रवाई: हजारीबाग में पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार, एक सप्ताह में दूसरी गिरफ्तारी

Fri, 01 Oct 2021 04:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभार्थियों से अग्रिम भुगतान के लिए रिश्वत की मांग करने वाले एक पंचायत सेवक को एसीबी हजारीबाग ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को हजारीबाग में बरकट्ठा के पंचायत सेवक नारायण वर्मन को पांच हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जब एसीबी ने नारायण को दबोचा उस वक्त वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अग्रिम भुगतान के लिए एक शख्स से पैसे ले रहा था। बता दें कि हजारीबाग एसीबी दल ने इस साल यह सातवीं और एक सप्ताह में दूसरी गिरफ्तारी की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत सेवक नारायण वर्मन पीएम आवास योजना के तहत चयनित लोगों से अग्रिम भुगतान के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में मामला पांच हजार पर तय हुआ। पैसे न देने पर पर वह लाभार्थियों को चक्कर पर चक्कर चगवाता था। इसकी शिकायत एसीबी के पास आई भी थी। जिसके बाद एसीबी ने वर्मन को रंगेहाथों पकड़ने के लिए अपनी योजना तैयार की।

इसे लेकर एसीबी की योजना के तहत एक लाभार्थी निर्धारित समय पर नारायण के किराये के मकान पर रुपये लेकर पहुंचा। यहां जैसे ही नारायण ने पैसे हाथ में लिए एसीबी ने उसे धर दबोचा। उसे हिरफ्तार कर हजारीबाग ले जाया गया है जहां उसके खिलाफ विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले एसीबी की टीम ने एनएचएम के जिला डाटा मैनेजर को भी रिश्वत लेते पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें