फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग से चार साल के बच्चे का अपहरण, 2.95 लाख में बेचा; एक हफ्ते बाद बचाया गया, अब तक छह गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 01:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को हजारीबाग के ओक्नी इलाके से 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बच्चे को कोडरमा से 25 दिसंबर को रेस्क्यू किया गया। इस अपराध में शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले से अपहरण किए गए चार साल के बच्चे को एक हफ्ते बाद बचा लिया गया है। दरअसल, बच्चे को हजारीबाग से अपहरण कर कोडरमा जिले के एक दंपति को 2.95 लाख रुपये में बेच दिया गया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपियों को हजारीबाग के ओक्नी इलाके से 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बच्चे को कोडरमा से 25 दिसंबर को रेस्क्यू किया गया। इस अपराध में शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।' उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और कपड़े की चादर बरामद की गई, जिसमें उन्होंने बच्चे को रखा था। 

बच्चे को कोडरमा के दंपति गीता देवी और रोहित रविदास को 2.95 लाख रुपये में बेच दिया गया था। अधिकारी ने बतया कि दंपति को अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए एक बच्चा चाहिए था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ज्योति कुमार और कन्हैया कुमार को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने दंपति को बताया कि वे एक एनजीओ के बारे में जानते हैं जो उन्हें बच्चा गोद लेने में सहायत कर सकती है। इसी के साथ दोनों के बीच 2.95 लाख रुपये की डील हुई। 
विज्ञापन


18 दिसंबर को ज्योति और कन्हैया ने बच्चे का अपहरण कर दंपति को दे दिया। अपने बेटे की तलाश में बच्चे के घरवालों ने पुलिस स्टेशिन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन्होंने करीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें