फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर बनाया हवस का शिकार

Sat, 20 May 2023 02:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर

सार

पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि लड़की के गांव के रहने वाले आरोपी, किशोरी के घर में घुस गए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में अनुसूचित जाति समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि घटना रांची से करीब 225 किलोमीटर दूर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को हुई। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता शादी समारोह में गए थे और वह घर में अकेली थी।

विज्ञापन


हुसैनाबाद के उपसंभागिय पुलिस अधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी, किशोरी के घर में घुस गए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी के माता-पिता से मिली शिकायत के आधार पर इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर पीड़ता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें