उप-राज्यपाल ने मिशन यूथ के सीईओ को मनोरंजन की सुविधाओं के साथ जम्मू व श्रीनगर में मिशन यूथ सेंटर स्थापित करने को कहा। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रत्येक जिले में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को कहा। सभी जिलों में युवा केंद्र स्थापित कर वहां युवाओं को गाइड करने के लिए वन स्टाप सुविधा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए।
आठ जिले में खुलेंगे काउंसिलिंग सेंटर
उप-राज्यपाल ने युवाओं को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहायता के लिए आठ जिलों में काउंसिलिंग सेंटर स्थापित करने को कहा। प्रत्येक संभाग के चार-चार जिलों में ये सेंटर स्थापित होंगे।
क्रिकेट-फुटबाल के लिए एलजी रोलिंग ट्राफी दी जाएंगी
बैठक में मिशन यूथ के सीईओ डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने वार्षिक योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि तेजस्वनी योजना के तहत 2000 युवा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। मुमकिन के तहत युवाओं को लाभ मिलेगा। सभी 20 जिलों में ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक की क्रिकेट व फुटबाल प्रतियोगिता के लिए एलजी रोलिंग ट्राफी दी जाएंगी ताकि युवाओं का मनोरंजन होने के साथ ही सामाजिक जुड़ाव भी हो।