बिलावर। देवल गांव के सूखा तालाब में शुक्रवार से शुरू हुए पांच दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन कई लोगों ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से आयोजित शिविर में पहुंचे लोगों को प्रभारी अंग्रेज सिंह ने अनुलोम विलोम, कपालभाति और अन्य अभ्यास कराए।
उन्होंने कहा कि हर दिन प्राणायाम करने से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने लोगों को निरोग रहने के लिए कई टिप्स भी दिए और हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह दी। बताया कि पतंजलि योग समिति का उद्देश्य लोगों को निरोग रखना है। उन्होंने कहा कि कई अन्य गांवों में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। बताया कि योग शिविर का समापन मंगलवार को किया जाएगा। संवाद