फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञान का पर्दा हटाने से ही मिलेगी स्थायी शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मांडली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक सुभाष शास्त्री ने संगत से कहा कि अपने विचार, अपने शब्द अपने कर्म अपने चरित्र, अपने मन पर ध्यान रखें। बुद्धि के द्वार बंद मत करो, अज्ञान का पर्दा हटा दो, तभी स्थायी शांति मिलेगी।
विज्ञापन

तीसरे दिन कथा सुनने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच कथावाचक ने कहा कि प्रेम और भक्ति के बीच की आस्था मध्यम मार्ग है। यह ऐसा मार्ग है, जो संसार की तरफ भी यात्रा कर सकता है। कथावाचक ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए प्रेम और भक्ति को अनिवार्य माना गया है। जिन महापुरुषों ने भगवान की अनुभूति पाई है, उन्होंने भगवान को पाने का यही मार्ग बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें