फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK BOSE: ग्यारहवी, बारहवीं के पाठ्यक्रम में बदलाव

Sat, 18 Apr 2015 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के कुछ विषयों के सिलेबस में संशोधन किया है। ग्यारहवीं कक्षा के होम साइंस (इलेक्टिव), होम साइंस फुल स्ट्रीम, फूड साइंस, मैनेजमेंट आफ रिसोर्सिस, फैमिली हेल्थ केयर एंड प्रीवेंशन और 12वीं कक्षा के फिलॉसफी, अकाउंटेंसी और जियोलॉजी के सिलेबस में संशोधन किया है।
विज्ञापन


नए सत्र में विद्यार्थियों संशोधित सिलेबस से ही शिक्षा हासिल करनी होगी। बदला गया सिलेबस जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभागों में लागू किया गया है। संशोधित सिलेबस के तहत 11वीं कक्षा में होम साइंस (इलेक्टिव) विषय के विद्यार्थियों को अब ग्रोथ एंड डेवलपमेंट, पापुलेशन एजूकेशन, फाइबर, न्यूट्रिशन फार फैमिली, क्लोथिंग सेक्शन समेत अन्य कई नई चीजों को पढ़ना पड़ेगा।

होम साइंस फुल स्ट्रीम में गुड हेल्थ, डिजीजज, हेल्थ केयर सर्विस के बारे में पढ़ना होगा। फैमिली हेल्थ केयर एंड प्रीवेंशन में हाईजीन एंड इन्वायरमेंट, फर्स्ट एड एंड होम नर्सिगिं, पापुलेशन एजूकेशन के बारे में पढ़ाया जाएगा। फूड साइंस में फूड एंड न्यूट्रीशन, यूटिलाइजेशन आफ फूड इन द बाडी, फूड प्रीजर्वेशन के बारे में पढ़ना होगा।
विज्ञापन


मैनेजमेंट आफ रिसोर्सिस में फैमिनी रिसोर्सिस, हाउसिंग, डिसइंस्पेक्शन एंड पैस्ट कंट्रोल, रिसोर्स मैनेजमेंट, टाइम एंड एनर्जी मैनेजमेंट, मनी मैनेजमेंट के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही प्रैक्टिकल भी होंगे। बारहवीं कक्षा के फिलासफी में इंडियन फिलासफी, मुस्लिम फिलासफी, वेस्टर्न फिलासफी, एप्लाइड फिलासफी के बारे में पढ़ाया जाएगा।

अकाउंटेंसी में अकाउंटिंग फार पार्टनरशिप फर्म्स एंड कंपनीज, प्रोजेक्ट वर्क, कंप्यूटर अकाउंटिंग के बारे में पढ़ना होगा। जियोलॉजी में जियोडायनामिक्स, जनरल जियोलॉजी, रिमोट सेसिंग, इकोनामिक जियोलॉजी, स्ट्रक्चरल जियोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें