पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री की रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने की है उम्मीद है। 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे मोदी।
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पल्ली गांव में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में सांबा, कठुआ और जम्मू जिले के भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसमें बड़ी संख्या में पंचायती नुमाइंदे होंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के बीस जिलों में से केवल तीन जिलों सांबा, कठुआ और जम्मू के भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पार्टी स्तर पर कहा गया है। इसके लिए संबंधित जिला अध्यक्ष पर्याप्त व्यवस्था करेंगे।
अन्य जिलों के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में आने के लिए मनाही नहीं है, लेकिन व्यवस्था को बेहतर बनाने के चलते उन्हें अपने जिलों से ही वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं।
ऐसे में प्रदेश सरकार के साथ-साथ भाजपा कार्यक्रम को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने व प्रबंधों में जुटी हुई हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता ही कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।