रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोली देवी निवासी बाजीगीर बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक डीएमयू आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा कैंठपुर और ठंडी खुई के बीच हुआ।
जानकारी के अनुसार पोली देवी झाड़ू बनाकर बेचने का काम करती थी। मंगलवार को भी वी झाडू बनाने के काम आने वाले सरकंडे को एकत्र करने के लिए निकली थी। सरकंडा लेकर वह ट्रैक पार कर रही थी कि जम्मू की तरफ से आ रही डीएमयू की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी के जवान पहुंच गए।