फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को फूल भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन
आरएस पुरा में वाहन चालकों को फूल भेंट करते ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी।
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा में ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चालकों को फूल भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने कस्बे के दलजीत चौक में नाका लगाया था। कुछ वाहन चालक नाका देखकर पीछे से ही भागते दिखे लेकिन ट्रैफिक पुलिस वालों ने उन्हें अपने पास बुलाकर फूल भेंट किए और यातायात नियमों की जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सतबीर सिंह ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे हादसों पर भी विराम लगेगा। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें, दस्तावेज साथ रखें। कार चालक सीट बेल्ट लगाएं और ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें