जम्मू। बाग-ए बाहु में पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से पांच किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। बताया जा रहा है कि ट्रक राजोरी से जम्मू की ओर आ रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाग-ए बाहु में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक को रोका गया तो चालक घबरा गया। जवानों ने ट्रक की तलाशी ली तो इसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस ने ट्रक चालक इम्तियाज अहमद निवासी राजोरी को रिहासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि वह इस नशीले पदार्थ को कहां से लाया था और किसको सप्लाई किया जाना था। इससे पहले भी पुलिस ने नरवाल में भारी मात्रा में चरस बरामद की है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। रेशमघर में रहने वाली एक महिला को भी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।