फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदलेगा मौसम, 13-14 को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। अभी तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन बुधवार भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप शरीर में सुइयां चुबो देने वाला काम कर रही थीं। हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। तपिश के साथ उमस ने बेहाल किया। जम्मू में दिन का तापमान 35.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 75 रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.8, बटोत में 27.1, कटड़ा में 31.7 और भद्रवाह में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 31.4, पहलगाम में 26.9, गुलमर्ग में 20.5, लेह में 24.0 और कारगिल में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें