फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Jammu Kashmir: प्रदेश के कई जिलों में पारा सामान्य से 11 डिग्री ऊपर, आगे भी बढ़ेगी गर्मी

Tue, 05 Apr 2022 12:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे तपिश से कोई राहत नहीं मिलेगी। सोमवार की सुबह जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई।
विज्ञापन
Weather Update Jammu Kashmir - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू समेत कई जिलों में गर्म हवाओं से सभी बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप में पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 9-11 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर में ठंडे रहने वाले इलाकों में भी तपिश का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे तपिश से कोई राहत नहीं मिलेगी। सोमवार की सुबह जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर में तीखी धूप में लोगाें का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

चढ़ते तापमान का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 35.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.5 चढ़कर 27.4, बटोत में सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 27.5, कटड़ा में 33.2 और भद्रवाह में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री चढ़कर 26.2, पहलगाम में 22.3 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा गुलमर्ग में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें