फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पार्टी के नेता को बात रखने का नहीं दिया गया मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसीमन आयोग की रिपोर्ट वापस लेने की मांग
विज्ञापन

अब छह मई के फैसले पर नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब तथा ब्लाक खौड़ भाजपा की तरफ से सोमवार को परिसीमन आयोग के समक्ष अपनी बात दृढ़ता के साथ रखी। इसमें मौजूद लोगों की तरफ से परिसीमन आयोग को बताया गया कि तहसील मैरा मांदरिया, चौकी चोहरा, खौड़ और परगवाल के लोगों को आयोग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट मंजूर नहीं है।
रिपोर्ट के खिलाफ सबसे ज्यादा आपत्तियां भी इन्हीं क्षेत्रों से ही दायर की गई हैं। इसलिए परिसीमन आयोग अपने फैसले को बदल कर जनता के हित में फैसला ले। इस विषय में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य देवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त लेक्चरर सूरज सिंह भाऊ, मोनू वर्मा आदि ने बताया कि हमें नहीं लग रहा है कि परिसीमन आयोग की तरफ से जनता के हित में फैसला लिया जाएगा। क्योंकि इस रिपोर्ट को तैयार करने में भाजपा की मिलीभगत है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल खौड़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सरपंच पठान सिंह, गीता देवी, शारदा देवी, तारा देवी आदि लोगों का दल भी वहां गया, जिन सबने भी बताया कि हमने परिसीमन आयोग के सामने आयोग की रिपोर्ट को लेकर खौड़, परगवाल, मैरा मांदरिया तथा चौकी चोहरा के लोगों की समस्याओं को बताया है। अभी आयोग के छह मई को आने वाले फैसले का इंतजार है।
अगर खौड़ तथा परगवाल क्षेत्र के अन्य लोगों की सुने तो उनका मानना है कि हमें नहीं लग रहा है कि आयोग अपने फैसले को वापस लेगा। आयोग की तरफ से जारी रिपोर्ट में भाजपा की मिलीभगत है और अगर यह फैसला आयोग की तरफ से वापस नहीं लिया गया तो वह भाजपा के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
फोटो
डीडीसी की अगुवाई में परिसीमन आयोग के अधिकारियों से मिले
अखनूर। मैरा मेंदरिया डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा की अगुवाई में मैरा मेंदरिया और चौकी चोहरा तहसील का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जम्मू में परिसीमन आयोग के अधिकारियों से मिला। इस दौरान उनके समक्ष ब्लॉक मैरा मेंदरिया, चौकी चोहरा को खौड़ विधानसभा से मिलाने की सिफारिश पर लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में अवगत कराया। कहा कि हम हमेशा से ही अखनूर विधानसभा के साथ रहे हैं। लगभग 100 किमी से ज्यादा का सफर खौड़ विधानसभा में पहुंचने के लिए तय करना पड़ेगा।
अखनूर विधानसभा क्षेत्र बीस से तीस किलोमीटर मात्र सफर तय करना पड़ता है। इसलिए हमें अखनूर के साथ ही रखा जाए। उन्होंने बताया कि एक छोर पर खौड़ और दूसरे छोर पर मेरा मेंदरिया, चौकी चोहरा का मेल नहीं है। क्षेत्र के लोगों को अखनूर से होकर आवाजाही करनी पडे़गी।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में बीडीसी सुषमा देवी, राहुल देव शर्मा व सभी पंचायतों सरपंच शामिल रहे। संवाद
परिसीमन आयोग के खिलाफ लोगों का गुस्सा जारी
जाट नेताओं ने भी दिखाई नाराजगी
सांबा। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट को लेकर हर ओर विरोध हो रहा है। इसमें खास कर जाट बिरादरी के लोग काफी गुस्से में हैं। इसी को लेकर जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह ने रामगढु व सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को सामान्य वर्ग के लिए रखने की मांग जोरशोर से उठाई। यही नहीं कई सरंपचों व अन्य प्रतिनिधियों ने भी इस मांग को जोर से उठाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें