फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में खिली धूप, कश्मीर में बारिश-बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद धूप खिली रही। वहीं कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। 2 से 3 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में दिनभर बारिश हुई। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंडक बढ़ी है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 7.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शिवरात्रि पर सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर मौसम साफ रहा।
जम्मू में दिन का तापमान 23.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.4, बटोत में 5.6, कटड़ा में 11.6 और भद्रवाह में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 और कारगिल में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें