अखनूर। पहाड़ों बर्फ बारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों को एक बार फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
वीरवार दोपहर बाद सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई। लोगों का कहना है कि एक बार फिर से ठंड लौट आई है। संवाद