फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नानक नगर में सात दिन से मिल रहा दूषित पानी, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-11 और 12 में 50 साल पुरानी पाइप लाइन से घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी, सैकड़ों परिवार प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नानक नगर के सेक्टर-11 और 12 में सात दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों परिवार मटमैला और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि समस्या से कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

वार्ड-44 के पूर्व पार्षद इंद्र सूदन सिंह, भूपिंदर सिंह व भोला शर्मा सहित अन्य स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र की पेयजल पाइपलाइन 50 वर्ष पुरानी है और कई जगह से टूट चुकी है। पाइप नालियों के बीच से गुजरती है जिससे गंदा पानी इसमें मिल रहा है। नलों से मटमैला पानी आने से लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। दूषित पानी से हैजा, टाइफाइड और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभाग तत्काल क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जांच कर उसे बदले और पूरे क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

-
नगर निगम की टीम से नाले को खाली कराया गया है। जल्द लीकेज का पता लगाकर इसे ठीक कर दिया जाएगा। लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा।
- संजीव गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें