फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवमय हुआ मंदिरों का शहर हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- आप शंभू, रणबीरेश्वर, पीरखो सहित अन्य मंदिरों में तड़के से लगीं श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन

- गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल चढ़ाकर लिया भोलेनाथ का अशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्रावण मास (सावन) के पहले सोमवार पर पूरा शहर शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। तड़के ही प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का कहीं जलाभिषेक तो कहीं रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

शहर के ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर, पीरखो जामवंत गुफा मंदिर, आप शंभू मंदिर, श्री रणबीरनाथ मंदिर सतवारी सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में तड़के विशेष आरती के बाद कपाट खोल दिए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल लेकर पहुंचे तथा विधि-विधान से अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से दोपहर तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह है। पंजवख्तर मंदिर में शाम को विशेष आरती के बाद भजन संध्या हुई। शहर व आसपास को मंदिरों में भी भजन-कीर्तन किया गया। शाम से लेकर रात तक मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचते रहे। शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें