फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं  के लिए खोले गए वीआईपी, आर्मी गेट

Tue, 15 Mar 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के चलते यहां पहुंचे भक्तों को दर्शन में ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रहीं। 
  • यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर्मी गेट और वीआईपी गेट से दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखा गया। 
विज्ञापन
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी भवन में पुलिस स्टेशन के पास भूस्खलन के बाद वीआईपी और आर्मी गेट से दर्शनों का सिलसिला जारी है। वहीं भूस्खलन वाले स्थान को दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं। मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के चलते यहां पहुंचे भक्तों को दर्शन में ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रहीं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को भवन में पुलिस स्टेशन के सामने भूस्खलन हुआ था। इसके बाद एहतियातन यहां से दर्शन का सिलसिला रोक दिया गया था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर्मी गेट और वीआईपी गेट से दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखा गया। 

सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। भवन से मिली जानकारी अनुसार जनरल गेट को दर्शन के लिए सोमवार को भी बंद रखा गया। मार्ग पर मरम्मत का कार्य जारी है। उम्मीद है इस गेट से भी दर्शन की व्यवस्था जल्द सुचारु हो जाएगी। वर्तमान में औसतन हर रोज दस हजार के करीब ही यात्री दर्शन कर रहे हैं। इससे ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें