फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत गांव में ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा

Sun, 17 Jul 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती रामगढ़ क्षेत्र के सीमांत गांव में स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ के सीमांत गांव मालशाह में शुक्रवार की देर रात दो संदिग्ध घूम रहे थे। इस पर क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि आतंकी घुसपैठ कर रहे हैं। 
विज्ञापन



स्थानीय लोगाें ने पकड़े गए इन दोनों से पूछताछ की तो उन्हाेंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर लोगाें ने उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अब दोनाें से गहन पूछताछ कर रही हैं। एक ने अपना नाम शांता (30) निवासी मोमी नेपाल और दूसरे ने अपना नाम देबाजी निवासी पश्चिम बंगाल बताया है। 

पुलिस सूत्राें के अनुसार दोनाें की दिमागी हालत ठीक नहीं है। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्राें में जब भी कोई संदिग्ध पकड़ा जाता है तो उन्हें यही सोच कर छोड़ दिया जाता है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके पहले भी सीमांत गांवों में संदिग्ध पकडे़ जाने पर उन्हें दिमागी हालत ठीक नहीं होना बताकर छोड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें