फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा: कड़ाके की ठंड के बीच भक्तों का उत्साह बरकरार, भवन की तरफ लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु

Mon, 17 Jan 2022 02:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच वैष्णो देवी की यात्रा लगातार जारी है। कोरोना एसओपी के बीच यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।  
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी की यात्रा आम दिनों की तरह जारी है। पहले के नियमों के तहत सुबह छह से रात्रि नौ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए खाने पीने की दुकानों सहित ढाबों को रात्रि 11 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। मां वैष्णो देवी मार्ग सहित भवन पर कोरोना नियमों की बीच आवागमन जारी है।

विज्ञापन


24 घंटे भक्तों का आना-जाना जारी है। प्रशासन के साथ ही पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ताकि, नियमों का उल्लंघन न हो। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए धर्मनगरी में पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। बिना काम के घरों से बाहर न निकलने और भीड़ इकट्ठी करने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके साथ कटड़ा के साथ लगती सभी पुलिस चौकियों पर पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। 

रियासी में 89 लोग मिले कोरोना संक्रमित
रियासी जिले में चौबीस घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण 89 मामले सामने आए। कटड़ा ब्लॉक में सबसे ज्यादा 28 लोग संक्रमित निकले। संक्रमित मिले नए मामलों में 53 यात्री हैं, जो कटड़ा में टेस्टिंग के बाद पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब 481 मामले सक्रिय हैं। तहसीलदार मुंशी राम ने नगर के मुख्य बाजार, बस अड्डे का दौरा कर लोगों को भीड़ न लगाने को कहा है। इसके साथ बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें