घायलों से जानकारी लेते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : प्रशासन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी भवन के पास भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को अतिरिक्त पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान गया किया है। रविवार को बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मृतकों के निकट परिजनों को अब कुल 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पूर्व 10 लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि घोषित की गई थी। वहीं, उच्च स्तरीय बैठक में एलजी ने हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी के भवन के करीब भगदड़ में जिन श्रद्धालुओ की मौत हुई हैं। उनके निकट परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि बढ़ाकर 15 लाख कर दी हैं। उल्लेखनीय हैं कि सरकार ने पहले मृतको के निकट परिजनों के लिए दस लाख अनुदान राशि की घोषणा की थी।
रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में भगदड़ के कारणों पर चर्चा के अलावा मृतकों के लिए पांच लाख की अतिरिक्त अनुग्रह अनुदान राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत होना दुखद हैं और इस बारे में उन्होंने बोर्ड से भगदड़ मचने के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
उल्लेखनीय हैं कि एक जनवरी को तड़के दो बजकर 45 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी के भवन के करीब गेट नंबर तीन पर भगदड़ मचने से 12 भक्तों की मौत हो गई थी और 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे। घटना के कारणों की जांच के लिए सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया हुआ हैं। कमेटी को सप्ताह भर में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया हैं।