फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र में तीन दिन से वैक्सीन नहीं, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में तीन दिनों से वैक्सीन नहीं है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किशनपुर गांव से हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे महिंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल के जरिए उन्हें संदेश मिला था कि सोमवार को उन्हें वैक्सीन लगनी है।
विज्ञापन

वैक्सीन ना होने से वह तीन दिनों से केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। टांडी गांव के सुदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने से बिना टीका लगवाए घर लौटना पड़ा। नगर कमेटी वार्ड 5 की सुषमा देवी ने बताया कि उन्हें बुधवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। इस संबंध में बीएमओ डॉ. देवराज से जानकारी हासिल करना चाही, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें