अरनिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। वीरवार को दो टीकाकरण केंद्रों पर 890 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा टीम अरनिया के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल में 620 लोगों को जीवन रक्षक टीका लगाया गया, जबकि अला मिडिल स्कूल में 270 लोगों को टीका लगाया गया।
उधर, वीरवार को अरनिया व अला में लोगों ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस व डॉक्टरों की टीम ने लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस बीच कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस को थोड़ी सख्ती भी दिखानी पड़ी।