फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2510 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कई गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। बीएमओ बिलावर डॉ. देवराज ने बताया कि शनिवार को उपमंडल के कई इलाकों टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 2510 लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान के लिए रोस्टर बनाया गया है, जिसके अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बिलावर में शनिवार तक 55000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 40000 टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की उम्र के लोगों को 15000 टीके लगाए गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल के जरिए जिन लोगों को टीका लगवाने के लिए संदेश मिलता है, वह जजल्द टीकाकरण करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें