फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: जेकेएएस 2022 की टॉपर अनमोल राठौड़ ने हासिल किया सातवां रैंक, J&K के 12 होनहारों ने बढ़ाया मान

Wed, 17 Apr 2024 10:22 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

अनमोल राठौड़ ने यूपीएससी परीक्षा में 07वीं रैंक हासिल की। उनके बाद अर्जुन गुप्ता ने 32वां रैंक, मनन भट ने 88वां रैंक और हरनीत सिंह सूदन ने 177वीं रैंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
अनमोल राठौड़ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में 12 अभ्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। 2022 में इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वालों की संख्या 16 थी, जो अब तक के सबसे ज्यादा सफलता दर रही है। हालांकि इस परीक्षा में 7वां रैंक पर जम्मू-कश्मीर के अभ्यार्थियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।

विज्ञापन


2022 की परीक्षा में अनंतनाग के वसीम अहमद भट ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की थी, जिसमें 2023 की परीक्षा में भद्रवाह की अनमोल राठौड़ ने बरकरार रखते 7वीं रैंक हासिल की है। 2022 परीक्षा परिणाम में 100 सफल उम्मीदवारों की सूची दो अभ्यार्थी थे, जबकि इस बार दो अभ्यार्थियों ने इस सूची में अपना स्थान पाया है। 

इसमें अर्नुन गुप्ता 32वां रैंक और मनन भट 88वां रैंक शामिल हैं। मनन भट ने पिछले बार 231 वां रैंक जबकि अर्जुन गुप्ता ने 288 वां रैंक हासिल की थी। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को यूपीएससी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हर साल हजारों की संख्या में उम्मीदवार यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते है। 
विज्ञापन


2009 में कश्मीर संभाग के दूरदराज जिले कुपवाड़ा के रहने वाले शाह फैसल सविलि सेवा परीक्षा में टॉप किया था। वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद प्रदेश से सिविल सेवा परीक्षाओं के प्रति युवा आकर्षित हुए। इसके बाद 2016 में अतहर आमिर खान ने सविलि सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था।

उपराज्यपाल बोले- आपकी सफलता प्रदेश के युवाओं को करेंगीं प्रेरित

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनमोल राठौड़ सहित सभी उम्मीदवारों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है। उपराज्यपाल ने कहा कि, अनमोल राठौड़ और जम्मू-कश्मीर के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई-2023 उत्तीर्ण किया है। आपकी उल्लेखनीय उपलब्धियां जम्मू-कश्मीर के युवाओं को प्रेरित करेंगी। सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं।'

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइटों - upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर सिविल सेवा 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है।

इस साल, आदित्य श्रीवास्तव एआईआर 1 के साथ पहले स्थान पर रहे। उसके बाद अनिमेष प्रधान एआईआर 2 के साथ और डोनुरु अनन्या रेड्डी एआईआर 3 पर रहे। 1,016 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें