फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सुरक्षाबलों का मुंहतोड़ जवाब

Thu, 02 Feb 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों को फिर से अंजाम देने की कोशिश की है। जम्मू कश्मीर से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की है। पाक की फायरिंग का भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 
विज्ञापन

  J&K: Unprovoked ceasefire violation by Pakistan took place in Samba sector at about 1530 hrs — ANI (@ANI_news) February 2, 2017

जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से दोपहर करीब 3.30 बजे सांबा से लगी भारत पाक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई है। हालांकि पाक की ओर से हुई गोलाबारी में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

पाक की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से ग्रेनेड फेंके जाने की भी सूचना है हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें