जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा एक बड़े हादसे को नाकाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
J&K: Major tragedy averted by Police & 3RR by defusing IED planted by terrorists on Jammu Srinagar national highway in Charsoo Awantipora pic.twitter.com/9C8PNpTUGt
— ANI (@ANI_news) February 2, 2017
कश्मीर में चौकसी और सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट कराने के लिए लगाए विस्फोटकों को नाकाम कर दिया है। सूचना के मुताबिक पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके के चरसू गांव में सुरक्षाबलों को आईईडी लगी होने की सूचना मिली थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सेना की 3 राष्ट्रीय रायफल्स रेजीमेंट और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा पूरे इलाके को घेर कर इस आईईडी को निष्क्रिय करने की कवायद शुरू की गई। जिसे बाद में बम डिस्पोजल स्कवायड की मदद से नाकाम करते हुए एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया गया है।