फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में अज्ञात का मिला शव, पुलिस कई लोगों के संपर्क में 

Tue, 23 Nov 2021 04:52 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति नीले रंग की पतलून और सफेद शर्ट पहले हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति नीले रंग की पतलून और सफेद शर्ट पहले हुआ था। वोई बेमदूरा गांव में मिले शव के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शव को खेत में पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस की एक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान करवाने के लिए कई लोगों से संपर्क कर रही है। 

विज्ञापन


मेंढर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला चालक का शव
मेंढर के गांव हरमुत्ता में चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान मोहम्मद रियाज (35) उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गांव हरमुत्ता गुरसाई के रूप में हुई है। शव के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिजन एवं गुरसाई थाने से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भर कर उप जिला अस्पताल मेंढर लाए। जहां पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें