Officers destroying illegal liquor.
- फोटो : संवाद
लद्दाख में आबकारी विभाग ने तस्करी कर लाए जा रहे शराब को पकड़ा है। दिल्ली से हेलिकॉप्टर के जरिए लेह पहुंचाई गई शराब की कीमत हजारों में बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने मंगलवार को करीब 270 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इसके अलावा मई से सितंबर के बीच आबकारी रेंज लेह-कारगिल में आठ अलग-अलग मामले दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बेचने और लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी।