फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पीएम ने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण समेत 400 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Fri, 05 Nov 2021 09:34 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केदारनाथ से गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का श्रीनगर में देखा सीधा प्रसारण। पीएम ने वर्चुअल तौर 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। 
 
विज्ञापन
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ के दर्शन के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, उनकी समाधि के लोकार्पण सहित 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर परिसर में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया।

विज्ञापन


इस दौरान पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के अलावा भाजपा के जम्मू कश्मीर कैडर के कई नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड में प्रधानमंत्री के भाषण ने भाजपाइयों में जोश भर दिया। डॉ. जितेंद्र ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदारनाथ के प्रति आस्था व्यक्त करते संकल्प लिया था और आज उस संकल्प की सिद्धि हुई है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें प्रेरणा दी कि कोई भी कार्य असंभव नहीं, भारत में इतनी क्षमता और शक्ति है। प्रधानमंत्री की निष्ठा और उनके संकल्प से हम सब प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री के करकमलों से बाबा केदारनाथ की भूमि पर अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। साथ ही एक भव्य प्रतिमा का विमोचन किया गया। यह हम सबका सौभाग्य रहा कि हमें इस शुभ घड़ी के दर्शन करने का अवसर मिला।     
विज्ञापन

 
प्रदेश में परिसीमन के बाद होंगे चुनाव, भाजपा का बनेगा सीएम : रैना
श्रीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि आज पूरे जम्मू-कश्मीर में भाजपा की लहर है। जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की बेहतरी और विकास के लिए काम किया, उससे आज प्रदेश का हर वर्ग खुश है। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद चुनाव होंगे तो यहां पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा जीत दर्ज करेगी। यहां भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनेगा। रैना ने कहा कि कश्मीर में पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत हुई है और जिस तरीके से कश्मीर में लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया है, इसे देख वह यकीन से कह सकते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें