फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में दर्दनाक हादसा: कब्रिस्तान में निर्माणाधीन दीवार गिरी, दो की मौके पर ही मौत और दो घायल

Fri, 12 Nov 2021 03:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कब्रिस्तान में निर्माण का चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दीवार के पीछे मलबा भरा जा रहा था। हादसे के दौरान दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी और बचाव टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिहाड़ी कॉलोनी के पास जीवननगर स्थित कब्रिस्तान की निर्माणाधीन दीवार दोपहर तीन बजे दीवार के पीछे मलबा भरती बार गिर गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया गया है। वहीं, घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही दीवारी गिरी तो संभलने का मौका नहीं मिला। अन्य श्रमिकों के चीखने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। लोगों ने पहले मलबा हटाया और घायलों का बाहर निकाला। इस दौरान दो लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। इनके सिर से खून बह रहा था। इसमें रमन गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता(46) निवासी भरत नगट तालाब तिल्लो जम्मू और मोनिका देवी पत्नी टेक चंद (35) छत्तीसगढ़ मौजूदा समय में थहतर बनतालाब जम्मू की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सुकृति पुत्री दलीप (18) निवासी छत्तीसगढ़ मौजूदा समय में पटोली जम्मू और श्रृति पत्नी दलजीत (26) निवासी छत्तीसगढ़ मौजूदा समय में पटोली घायल हो गई। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम को मौका देखने के लिए पुलिस विभाग से आलाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


दीवार में सीमेंट कम डालना रहा कारण
हालांकि दीवार निर्माण में सीमेंट की कम मात्रा हादसे का कारण बताई जा रही है। पहले दीवार का निर्माण किया गया है। अब दीवार के पीछे मलबा भरने पर दीवार भार नहीं सहन कर पाई और गिर गई। इस पर भी अब जांच होगी।

अचानक सुनीं चीखें, निकाले घायल
स्थानीय लोगों गोपाल, प्रताप और हरदीप ने बताया कि दुकान में काम कर रहे थे। अचानक चीखने की आवाजें सुनाई दी। तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों के शरीर से काफी खून बह गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें