फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोक आस्था का महापर्व छठ वीरवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तवी किनारे बनाए गए घाट पर उत्सव सा माहौल देखने को मिला है। इसके साथ ही संभाग के गंग्याल, बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा और कठुआ में भी पर्व धूमधाम से पूजा की गई।
विज्ञापन

छठ व्रतियों ने वीरवार को सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही सूर्योपासना का पर्व संपन्न हो गया। वीरवार को व्रतियों ने लोक परंपरा के साथ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चार दिनों तक पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। सुबह ठंड के बावजूद भी व्रती के साथ परिवार वाले मौजूद रहे। तवी नदी किनारे की आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की व्यवस्था की गई थी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अपने घरों में पारण (व्रत खोलना) किया। इससे पहले बुधवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तवी नदी किनारे आस्था का सैलाब उमड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें