यूजीसी सचिव प्रो. जसपाल सिंह संधू ने बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी का दौरा कर बैठक की। बैठक में उन्होंने जेयू के वाइस चांसलर प्रो. एमपीएस ईशर और अन्य आला अधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी और अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
इस मौके पर वीसी ने यूजीसी सचिव को यूनिवर्सिटी द्वारा उठाए गए नए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्नातक के पहले वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम शुरू किया गया है।
पीजी कोर्स में शुरू किए गए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के बारे में बताया। सचिव ने जूटा के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। बैठक में प्रो. नीलम सर्राफ, प्रो. पोश चाढ़क, प्रो. मनोज धर, प्रो. केशव शर्मा, जय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।