फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में लाल सिंह का स्वागत

Wed, 17 Sep 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को हाल ही में पार्टी में शामिल पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, राष्ट्रीय कार्र्यकारिणी सदस्य शमशेर सिंह मन्हास, उपप्रधान चंद्र प्रकाश गंगा और कर्नल उत्तम चंद, महासचिव अशोक कौल, कविंद्र गुप्ता और पार्टी नेता एसएस बिजराल आदि ने लाल सिंह का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल रहे पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह के भाजपा में शामिल होने से भाजपा रियासत में मजबूत होगी। चौधरी लाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा परिवार की तरह है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को परिवार के सदस्य के तौर पर काम करना चाहिए, ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़ने के बाद उनके पास कई सियासी दलों के प्रस्ताव थे लेकिन उन्होंने राष्ट्र के हित में काम करने वाली भाजपा में जाने का फैसला ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें