रियासी में केंद्रीय राजयमंत्री को माता की चुनरी पहना कर स्वागत करते हुए भाजपा के युवा कार्यकर्त?
- फोटो : REASI
रियासी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने शनिवार को जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पौनी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी प्रमुख मांगों को सुना। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने राज्यमंत्री को बताया कि जिला का काफी क्षेत्र दूरदराज के पहाड़ों में स्थित है। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जम्मू या फिर राज्य के बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में रियासी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा, मेडिकल कॉलेज के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।
पुराने अस्पताल के स्थान पर मदर चाइल्ड अस्पताल बनाए जाने की मांग को लेकर जिला विकास कमेटी के प्रधान डॉक्टर सुखदेव शर्मा तथा नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान सुदेश कुमार पंडोतरा ने उनसे बात की। बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये खर्च कर इमारत बनाई गई है। एमसीएच का बोर्ड भी लगा दिया गया है। अब वहां पर एमसीएच बनाने की बात को नकारा जा रहा है। इसको ले कर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में एलजी से बात कर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। पौनी में डीडीसी रीता शर्मा ने स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग की। डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की मांग की। पौनी ए के डीडीसी केवल कृष्ण शर्मा रनसू से शिवखोड़ी पैदल ट्रैकपर एक एंबुलेंस देने की मांग की।