फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर से दो युवक हुए लापता, हत्या की आशंका

Tue, 08 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालपुरा दर्दपुरा इलाके से लापता दो युवकों के परिवार वालों ने आशंका जताई है कि मच्छेल मुठभेड़ की तरह उन्हें भी ऐसी ही घटना में मार गिराया होगा। पुलिस ने इस घटना को लेकर जिले की अदालत में मंगलवार को अपनी केस डायरी पेश की।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रालपुरा दर्दपुरा के रहने वाले गुलाम जिलानी खटाना और मीर हुसैन खटाना 17 नवंबर से लापता हैं। परिवार वालों के अनुसार यह दोनों तब से लापता हैं, जबसे टेरिटोरियल आर्मी का एक कर्मचारी जो कुपवाड़ा का रहने वाला है, ने उनसे संपर्क किया।
 
परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने सेना से भी संपर्क किया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जैसे ही उक्त कर्मचारी से संपर्क होगा, उससे पूछताछ की जाएगी। परिवार वालों ने यह भी बताया कि उन्होंने क्रालपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने केस डायरी कोर्ट के सामने पेश की है। इस मामले में धारा 364 के अंतर्गत एफआईआर 100/2015 दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें