फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist killed: सोपोर में 5 घंटे चली मुठभेड़, मारे गए दोनों आतंकी जैश के स्थानीय सरगना, नागरिक और जवान घायल

Thu, 01 Sep 2022 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारामुला जिले के सोपोर में हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश के दो स्थानीय सरगना मारे गए। इस दौरान एक नागरिक और जवान भी घायल हो गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला जिले के सोपोर में पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में दो जैश-ए-ताइबा के स्थानीय सरगना मारे गए। बुधवार को चले ऑपरेशन में एक जवान और नागरिक भी घायल हो गया। दोनों की हालत बेहतर है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। कश्मीर घाटी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-ताइबा के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। मारे गए तीनों दहशतगर्द स्थानीय थे। मंगलवार और बुधवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच दहशतगर्दों का सफाया करने में सफलता मिली है।

पुलिस ने बताया कि सोपोर के बोमई इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संभावित ठिकाने के आसपास घेरा डालक र तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होते देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रही। इस बीच सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें एक-एक कर दो आतंकी मारे गए। क्रॉस फायरिंग में बोमई निवासी नागरिक अली मोहम्मद गनेई घायल हो गया जिसे श्रीनगर अस्पताल भेजा गया है।

ऑपरेशन के दौरान एक जवान भी जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। एडीजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के तौर पर हुई है। दोनों जैश के स्थानीय सरगना थे।

रफी पर पहले भी दो बार पीएसए के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों आतंकी कई तरह के अपराध में शामिल थे। वह सोपोर में नागरिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें