फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोहांजना में रिंग रोड पर दो कारों में टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फ्लाय मंडाल चौकी क्षेत्र में सोहांजना के पास रिंग रोड पर शनिवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही फ्लाय मंडाल पुलिस चौकी के प्रभारी रंजीत चिब टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल और मृतकों को जीएमसी भेजा गया।
जानकारी के अनुसार सोहांजना के पास रिंग रोड पर कार (जेके02सीजे 8823) जा रही थी कि अचानक उसका चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे कार दूसरी लेन पर पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार (जेके08एफ-0233) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा कि गलत लेन पर जाकर टकराने वाली कार का चालक एक युवती को ड्राइविंग सिखा रहा था, तभी ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर पड़ने से गाड़ी उछल कर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां सामने से आ रही कार से टक्कर होने के बाद वह पलट गई।
विज्ञापन

टक्कर की इतनी जोरदार थी दोनों कारो के परखच्चे उड़ और गए। हादसे में कार (जेके02सीजे8823) में सवार मोहित(17) निवासी टाली मोड़ और अलीश जाल्क्सो(18) निवासी पश्चिम बंगाल वर्तमान में मीरां साहिब की मौत हो गई, जबकि हैप्पी निवासी मढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

परिवार को बिना बताए कार ले गया था मोहित
मोहित के भाई राहुल ने कहा कि मोहित सुबह 11 बजे बिना बताए ही कार लेकर घर से निकला था। परिवार के सदस्यों को पता नहीं था कि वह कहां गया है। पहली बार परिवार को बिना बताए कार लेकर गया था। इस बीच कई बार मोहित को फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। दोपहर बाद चौकी प्रभारी फ्लाय मंडाल से फोन आया कि मोहित का एक्सीडेंट हुआ है और उसे जीएमसी भेजा गया है। परिवार के सदस्य जब जीएमसी पहुंचे, तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

-
रिंग रोड पर सड़क हादसे
15 नवंबर 2023 बिश्नाह क्षेत्र में रिंग रोड पर चक मुरार के पास हादसा हुआ था, जिसमें कार सवार बाल-बाल बचे थे। इसके अलावा 25 दिसंबर को बिश्नाह में ही रिंग रोड पर सड़क हादसा हुआ। इस दौरान ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें