फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Sun, 07 Oct 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर जाने की तैयारी करते जवान - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के चलते पूर्व तैयारियों के लिए कश्मीर घाटी में 20 हजार से अधिक सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे अर्द्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि कुल 202 कंपनियों को श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबाल, बारामूला, सोपोर, कुपवाड़ा, बांदीपुरा, शोपियां और अवंतीपोरा में चुनाव पूर्व तैयारियों के लिए तैनात किया गया है। इन्हीं कंपनियों ने हाल ही में समाप्त हुई अमरनाथ यात्रा की जिम्मेदारी संभाली थी। दो महीने तक चलने वाली यात्रा 26 अगस्त को समाप्त हुई थी।

इन बलों की एक कंपनी में लगभग 100 जवान रहते हैं। राज्य पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, इसमें सीआरपीएफ की 132, बीएसएफ की 32, आईटीबीपी की 25 और एसएसबी की 13 कंपनियां शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन बलों और राज्य पुलिस की अन्य अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। सोमवार को स्थानीय निकाय चुनाव की पहले चरण कि वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें