फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार घुसपैठ के लिए तैयार 250 से ज्यादा आतंकी, सेना ने बनाया खात्मे का प्लान

Sun, 07 Oct 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटी में तैनात सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने दावा किया कि सरहद पार करीब 250 से अधिक आतंकी भारत में दाखिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। वर्तमान में रियासत में 300 आतंकी सक्रिय हैं। कोशिश है कि इस संख्या को 100 तक पहुंचा दिया जाए। दोहराया कि जिसने हथियार उठाया है उस उग्रवादी को हम खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन


सेना कमांडर ने कुपवाड़ा जिले के केरन में पत्रकारों से कहा कि 250 से अधिक आतंकी सीमा पर अलग-अलग लॉन्च पैड्स पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। पूरी फौज हर जगह उन्हें रोकने के लिए सतर्क है। आने वाले महीनों में बर्फ के कारण रास्ते बंद हो जाएंगे। इसलिए आतंकियों की पूरी कोशिश होगी कि समय से पहले घुसपैठ कर लिया जाए। ऐसे में घुसपैठ की कोशिशों के बढ़ने की संभावना है। 

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में दक्षिणी कश्मीर की तुलना में आतंकवाद में कमी है। दक्षिणी कश्मीर में युवाओं के लगातार आतंकवाद में शामिल होने पर कहा कि उत्तरी कश्मीर के लोगों का शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने आतंकवाद को कंट्रोल में रखा है। दक्षिणी कश्मीर के लोगों को आतंकवाद को नियंत्रण में रखने के लिए उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीख लें कि कैसे खुशहाली से देश आगे बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


आगामी निकाय और पंचायती चुनावों को लेकर सेना कमांडर ने कहा कि हमारा मकसद है पूरे इलाके में अमन शांति कायम रहे और शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव हो। इसके लिए पुलिस और सीआरपीएफ के साथ पूरा तालमेल बनाए हुए हैं। दिन और रात दोनों समय एरिया डोमिनेशन की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें