फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक तेज पानी आने से ट्राली चालक तवी में फंसा

Sat, 23 Jul 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तवी नदी के बीचोबीच उतरकर रेता बजरी की ट्राली भरने आया चालक शुक्रवार को पानी में फंस गया। अचानक से तवी नदी में पीछे से पानी आ गया, जिस कारण मुट्ठी निवासी राकेश कुमार बाहर नहीं निकल गया। 
विज्ञापन


बमुश्किल में वह ट्राली के ऊपर चढ़कर बैठ गया और शोर मचाने लगा। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर राकेश को जिंदा बाहर निकाल लिया। घटना सुबह 8.30 बजे की है। 

पुलिस के मुताबिक मुट्ठी निवासी राकेश ट्राली चलाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से उसने अपने साथ एक और साथी लगा लिया है और वह खुद उसके साथ आता है। राकेश कुमार के पैरों में पोलियो की शिकायत भी है, जिस कारण वह ज्यादा तेजी से भाग नहीं सकता है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह वह चालक के साथ तवी नदी में आया था, लेकिन देखते ही देखते तवी नदी में पानी बढ़ गया, जिसमें राकेश पानी फंस गया। साथ आए व्यक्ति ने शोर मचाया तो एसडीआरएफ के दो जवान तवी पुल से रस्से की मदद से नीचे उतरे और राकेश कुमार को बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार तवी नदी के बीच रेता और बजरी उठाने का काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें