फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के 158 अधिकारियों का तबादला

Sat, 23 Jul 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जम्मू संभाग के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हेडमास्टर, जेडईपीओ और लेक्चरर ग्रेड के अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी हुए हैं। इन अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्कूलों में पहुंच कर ज्वाइन करने को कहा गया है। वहीं सभी डीडीओ को इन अधिकारियों को जल्द रिलीव करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही ट्रांसफर का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुरुआत में अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी हुए हैं। शिक्षा निदेशक जम्मू स्मिता सेठी ने 121 हेडमास्टर व जेईपीओ और 37 लेक्चरर की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। लेक्चरर की ट्रांसफर में कमेस्ट्री, कामर्स, कंप्यूटर साइंस, इकनामिक्स, एजूकेशन, जियोग्राफी, बाटनी, अंग्रेजी, जूलोजी, फिजिक्स, गणित विषय के लेक्चरर के  तबादले हुए हैं। 

इनको कम स्टाफ वाले स्कूलों में भेजा गया है। सभी जिलाें के सीईओ को निर्देश गए हैं कि सप्ताह के अंदर लेक्चरर के ट्रांसफर की रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाए। वहीं लेक्चरर व हेडमास्टर को भी जल्द से जल्द स्कूलों में पहुंच कर ज्वाइन करने को कहा है। 
विज्ञापन


ट्रांसफर किए गए लेक्चरर
मोहम्मद जहांगीर, दीपक कुमार, यशपाल गोस्वामी, रविंद्र सिंह जम्वाल, शकील अहमद, रफीक अहमद खान, मोहम्मद रज्जाक, एजाज अहमद शाह, कस्तूरी लाल, चरण दास, प्रदीप सिंह, राकेश भारती, कमरदीन खान, तिलक राज, नरेंद्र कुमार, गणेश दत्त, प्रकाश सिंह चौधरी, फारूक अहमद कुरेशी, जतिंद्र सिंह, अशोक कुमार, सतपाल, जगदीश राज, भाग सिंह सैनी, संजीव कुमार, कमल सिंह, अशोक कुमार आनंद, मोहम्मद फारूक नाजकी, नलिनी रैना, संजीव कुमार, संजीव मंगोत्रा, विद्याराम, शामलाल, सुमन लता, अनुपमा पुरी, रियाज अहमद सोहिल, मोहम्मद अहसान। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें