फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तेरी मिट्टी में मिल जाऊं की धुन से शहीदों सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आइकॉनिक वीक के तहत वीरवार को जम्मू के बलिदान स्तंभ के पास बैंड डिस्पले कार्यक्रम हुआ। इसमें सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

...तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, ...मेरे देश की धरती, ...दिल दिया है जान भी देंगे आदि गानों की धुनें बजा कर देशभक्ति का जज्बा जगाया। इस मौके पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और एडीजीपी मुकेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं, कई स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स सहित कई सुरक्षाबलों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते है। उन्हें याद दिलाते हैं देश के लिए कितने लोगों ने कुर्बानी दी है। पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और बीएसएफ आदि तमाम सुरक्षा एजेंसियां हर साल अपने कई जवानों को देश और जनता की सुरक्षा के लिए खो देती हैं। हमें इन जवानों के योगदान को कभी भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें