फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में ट्रेनें: जम्मू-गुवाहाटी के बीच 30 जून और 12 जुलाई से स्पेशल ट्रेनें

Tue, 22 Jun 2021 10:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

त्तर रेलवे ने जम्मू और कटड़ा के लिए करीब 10 जोड़ी ट्रेनें फिर शुरू की हैं। इसमें रेलवे गुवाहाटी से दो जोड़ी ट्रेन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
jammu tawi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे ने जम्मू और कटड़ा के लिए करीब 10 जोड़ी ट्रेनें फिर शुरू की हैं। इसमें रेलवे गुवाहाटी से दो जोड़ी ट्रेन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


पहली ट्रेन 30 जून जबकि एक अन्य 12 जुलाई से शुरू होगी। ये दोनों ट्रेनें साप्ताहिक होंगी और पूरी तरह आरक्षित होंगी यानी इसमें सामान्य डिब्बा नहीं होगा। 05453/05653 गुवाहाटी-जम्मू-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 जून से शुरू होगी। ट्रेन नंबर 05653 गुवाहाटी से 30 जून से प्रत्येक बुधवार को अगले आदेश तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, परिवहन विभाग ने किए यह बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रेन नंबर 05654 जम्मू से 2 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार से अगले आदेश तक चलेगी। वहीं एक अन्य ट्रेन 05651/05652  गुवाहाटी-जम्मू-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 12 जुलाई से शुरू होगी। ट्रेन नंबर 05651 गुवाहाटी से प्रत्येक सोमवार को 12 जुलाई से अगले आदेश तक चलेगी। ट्रेन 05652 जम्मू से प्रत्येक बुधवार को 14 जुलाई से अगले आदेश तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें