कोरोना के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। बाहरी राज्यों से जम्मू आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी काफी कम है। ऐसे में रेलवे ने सोमवार से सात ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जम्मू और कटड़ा के लिए सात ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें 09416-09415 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद, ट्रेन नंबर 02919-02920 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अंबेडकर नगर, 02751-02752 जम्मू-हजूर साहिब नांदेड, नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत, कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, ऋषिकेश-कटड़ा, दिल्ली सराय रोहिला-जम्मू तवी, दुरंतो नई दिल्ली-कटड़ा को अगले आदेश तक रद्द रखने का फैसला लिया है।