फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: फिर बदला मौसम ने मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 03 Apr 2023 11:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि छह अप्रैल तक बारिश हो सकती है। सात अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन का नजारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सोमवार को फिर बादल छा हुए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और एसएसजी रोड पर यातायात जारी है। हालांकि मुगल रोड अब भी बंद है। ट्रैफिक विभाग ने यात्रा के दौरान यात्रियों को अनुशासन का पालन करने की सलाह दी है। तीन से छह अप्रैल तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और अधिकतर हिस्सों में बारिश व पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार तीन अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय होगा।  रविवार को मौसम साफ रहा। धूप भी खिली और तापमान में भी बढ़ोतरी से लोगों ने राहत महसूस की है।

जम्मू की बात करें तो रविवार को तेज धूप रही। इससे अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर में तो अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहकर 19.0 डिग्री पहुंच गया है। पहलगाम में भी अधिकतम तापमान मौसम साफ रहने के चलते सामान्य से ज्यादा 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी रही और उन्होंने रविवार की छुट्टी भी होने के चलते घरों के कामकाज जिसमें कपड़े धोने से लेकर परिवार के साथ सैर सपाटा भी किया।

खेतों में पानी को खड़ा न होने दें

कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा ने बताया कि अभी तक हुई बारिश से नुकसान नहीं हुआ है। अब मौसम विभाग के अनुसार सामान्य बारिश बताई गई है। इस दौरान भी किसान खेतों में पानी न खड़ा होने दे। खेतों में जहां पानी के ठहरने की संभावना है, वहां पर नालियां बनाएं और निकासी करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू: आतंकी साजिश नाकाम, विजयपुर में AIIMS के पास मिली हथियारों की खेप
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें