फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विना हाई सिक्योरिटी वाहनो चालको के खिलाफ कारवाई की

विज्ञापन
एआरटीओ जम्मू ईशा चिव व अन्या बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन चालको के दस्तावेजो जांच करते हु? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन चालकों के खिलाफ यातायात विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए वीरवार को मौके पर चालान काटने के साथ नंबर लगाए जाने के लिए जागरूक किया। सहायक आरटीओ इंदु चिब की मौजूदगी में इस दौरान वाहन चालकों को आरसी दिखा (एचएसएनपी) नंबर लगवाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों को सहायक आरटीओ इंदु चिब ने कहा कि जिन वाहन चालकों द्वारा हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगाई वह अपने वाहन की आरसी दिखाकर तय की गई फीस जमा करा नंबर लगवाएं। उन्होंने कहा कि (एचएसएनपी) नंबर लगवाना देश के सभी राज्य सरकारों ने सभी वाहनों के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। दो दोपहिया और चार पहिया वाहनों के वाहन मालिकों को नंबर प्लेट का उपयोग करके वाहनों का पंजीकरण करना होगा। उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने पर वाहनों की सुरक्षा और वाहन चालक की सुविधा के लिए बनाया गया है।
प्लेट में एचएसआरपी होलोग्राम स्टिकर अटैच होता है और इस पर ही गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर अंकित रहता है। यह नंबर प्रेशर मशीन द्वारा लिखा जाता है। प्लेट पर एक तरह का पिन होता जो आपके वाहन से कनेक्ट होगा। एक बार जब यह पिन आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेता है, तो यह दोनों तरफ से बंद हो जाएगा और किसी से नहीं खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें