अखनूर। गांव सुंगल में दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। बताया जा रहा है कि यहां के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी हुई है। क्षेत्र के करीब सौ परिवार को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
गांव सुंगल सी में दो सप्ताह से ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से लोगों को पानी से वंचित रहना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब सौ परिवार को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। सरपंच अश्वनी शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह से बिना पानी के कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी मोटर ठीक नहीं की गई।