फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में पत्थर गिरे, हाईवे पर यातायात दिनभर रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में सोमवार सुबह से ही पत्थर गिरने से श्रीनगर से जम्मू की ओर आने वाला यातायात रुक-रुक कर दिनभर चला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कैफेटेरिया मोड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला सोमवार को दिनभर चला। जिसकी वजह से दो दिन बाद श्रीनगर की ओर से जम्मू की ओर से छोड़ा गया ट्रैफिक बाधित रहा। हालांकि मौके पर मौजूद निर्माण कंपनियों की मशीनरी की मदद से पत्थरों को हटा कार यातायात को सुचारु किया जा रहा है मगर पत्थर गिरने के कारण पूरे कस्बे सहित हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें